Skip to main content

Posts

Normal Inverter and Solar Inverter difference in Hindi

भारत में पावर इनवर्टर या होम यूपीएस का इस्तेमाल काफी समय से होता आ रहा है। लगातार बिजली कटौती के कारण, घरेलू यूपीएस या पावर इन्वर्टर उद्योग ने भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन सौर ऊर्जा और सौर पैनलों में बढ़ती रुचि के साथ, कई लोग ग्रिड से खींची गई बिजली को बचाने के लिए बैटरी चार्ज करने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करने के बारे में सोच रहे हैं। सोलर इन्वर्टर के बारे में सुनकर, बहुत से लोग आश्चर्य करते हैं कि उनका मौजूदा इन्वर्टर सिस्टम उपयोगी है या नहीं। अतीत में, बिजली बचाओ में हमारे मन में यह सवाल कई बार आया है: सोलर इन्वर्टर और रेगुलर इन्वर्टर में क्या अंतर है? इस लेख के माध्यम से हम इस प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा आज मै आपको Solar inverter और Normal Inverter से जुड़े मुख्य 4 सवालो के जवाब दूंगा। इन्वर्टर क्या काम करता है? सोलर और नार्मल इन्वर्टर में क्या अन्तर होता है? हमे घर में कौनसा inverter लगाना चाहिए? नॉर्मल इन्वर्टर को सौलर इन्वर्टर में कैसे बदला जाता है? What Inverter works (इन्वर्टर क्या काम करता है) एक पावर इन्वर्टर या इनवर्ट एक ऐसा उपकरण है जो ट्रां...

वायर जॉइंट के Different प्रकार

 Different Types of Wire Joint Requirement:- किसी भी तार में जॉइंट बनाने की जरुरत क्यों पड़ती है किसी भी वायर में जॉइंट बनाने की जरुरत इसलिए पड़ती है ताकि किसी भी चालक तार की लम्बाई बढ़ाई जा सके और किसी चालक लाइन में से किसी अन्य लाइन को जॉइंट बनाकर उसे स्थाई रूप से जोड़ा जा सके जॉइंट ऐसा होना चाहिए की वह लाइन को अच्छे कनेक्ट तथा लाइन को पर्याप्त सुद्रढ़ता भी प्रदान कर सके,,इन जोइन्टो को विभिन्न प्रकार से तैयार किया जाता है यह चालक तार की मोटाई,जोड़ की किस्म,जॉइंट किस लाइन में लगाना है इत्यादि पर निर्भर करती है  ।   Different Types of  Joints:-ओवर हेड लाइन्स तथा घरेलु वायरिंग में मुख्यतः निम्न जोड़ प्रचलित है  Twisted Joint(ऐंठा हुआ जोड़) :- इस प्रकार के जॉइंट में तारो अथवा केबल के चालक सिरों को आपस में ऐंठ कर उनके अंतिम समापन सिरों को जोड़ की और मोड़ देते है इस प्रकार का जॉइंट ओवर हेड लाइन में खम्बो के ऊपर लगे इंसुलेटर पर लगाया जाता है इसे किसी लाइन के मध्य में नहीं लगाया जाता है इसे Pig Tail अथवा Rat-Tail Joint जॉइंट भी कहते है।    Married Joint(मै...

Making of TTP223 RF Controller Switch Board - रिमोट कंट्रोल टच सेंसर बोर्ड

 Video  of Making  Schematic diagram:- Relay module Ckt Touch RF remote Touch RF Receiver Eagle File:- Board File:-

ट्रांसमिशन लाइन में कोरोना किसे कहते है और इसका कारण है।

इलेक्ट्रिकल कोरोना(Corona) क्या होता है ? ऐसी वैद्युत-रासायनिक अभिक्रिया जिसमें उच्च वोल्टता के कारण चालक(तार जिसमे धारा प्रवाहित होती है) के चारों ओर की वायु भंजित (Break down) होकर विद्युत की सुचालक बन जाती है और चालक का ही अंग बनकर वैद्युत धारा प्रवाह में सहायक होती है। इस घटना को कोरोना कहते हैं। यह घटना उस समय (स्थिति) में होती है जब दो चालक समान्तर स्थिति में जिनके बीच की दूरी उनके व्यासा की तुलना में अत्याधिक हो। उस समय वोल्टता का मान बढ़ाने पर एक निश्चित वोल्टता के बाद मन्द-मन्द शी-शी-शी ... की ध्वनि के साथ जामुनी रंग का हल्का प्रकाश उत्पन्न होता है। कोरोना की अभिव्यक्ति (Conception of Corona) हिसिंग्स ध्वनि का सुनाई देना, जामुनी रंग के प्रकाश का दिखाई देना, ऊष्मा उत्पन्न होना, सतह सम्पकिंत वायु का भंजन होना, रासायनिक प्रक्रिया से ओजोन गैस का बनना आदि। यदि चालकों के बीच की दूरी इनके व्यासों की तुलना में अत्यधिक न हो, तो कोरोना बनने से पहले ही वोल्टता उत्सफुलिंगन विसर्जन (Voltage spark over discharge) हो जायेगा।  प्रत्यावर्ती प्रणाली(ac system) में दोनों तारों पर कोरोना की उ...

विद्युतरोधी (Insulator) क्या होता है ? इंसुलेटर के प्रकार

 विद्युतरोधी (Insulator) विद्युतरोधी (Insulator) वे पदार्थ होते हैं जो तुलनात्मक रूप से विद्युत धारा के प्रवाह का विरोध करते हैं या जिनमें से होकर समान स्थितियों में बहुत कम धारा प्रवाहित होती है। लकड़ी (सूखी हुई), बैकेलाइट, एस्बेस्टस, चीनी मिट्टी, कागज, पीवीसी आदि कुचालकों के कुछ उदाहरण हैं। वैद्युत प्रौद्योगिकी में जिस तरह सुचालकों, अर्धचालकों एवं अतिचालकों के विविध उपयोग हैं, उसी प्रकार कुचालकों के भी विविध प्रकार से उपयोग किये जाते हैं। ये सुचालक तारों के ऊपर चढ़ाये जाते हैं; विद्युत मशीनों के वाइंडिंग में तारों की परतों के बीच उपयोग किये जाते हैं; उच्च वोल्टता की लाइनों को खम्भों या तावरों से आश्रय देने (लटकाने/झुलाने) आदि विविध कामों में प्रयुक्त होते हैं। Insulator  इंसुलेटर के प्रकार  निगड़ या पाश विद्युतरोधक (Shakle Insulator) किली या धुरा विद्युतरोधक (Pin or Spindle Insulator) निलम्बन विद्युतरोधक (Suspension Insulator) विकृति विद्युतरोधक (Strain Insulator)

Transmission Lines SAG क्या होता है ?

Sag की परिभाषा यदि एक नमी चालक को यदि दो खम्बो के बीच खींचकर स्वाभाविक रूप से लटका दिया जाये तो वह चालक,,खम्बो के मध्य में एक वक्र के रूप में झूलने लगेगा यदि दोनों खम्बो के बीच में एक सीधी काल्पनिक रेखा खींची जाये तो काल्पनिक रेखा व खम्बो के मध्य की वक्र रेखा की अधिकतम दूरी झोल(Sag) कहलाती है इसको कभी-कभी डिप भी कहते है. संचरण लाइन में झोल निम्न कारको से प्रभावित होता है  खम्बो के बीच की दूरी से  तार की प्रति एकांक लम्बाई के भार से तार पर दिए गए तनाव से तार पर हवा के वेग के दबाव से तार पर ताप के प्रभाव से  यदि चालक तार पर बर्फ जम जाये तो बर्फ के भर से   ट्रांसमिशन लाइन में झोल की आवश्यकता(Needed of Sag in Transmission Line)  यदि हम विभिन्न प्रकार की वोल्टेज लाइन को देंखे तो झोल(SAG) प्रत्येक लाइनों के मध्य होता है इससे प्रश्न आता है की क्या लाइन में झोल आवश्यक है इसको समझने के लिए खम्बो के बीच चालक की स्थिति को समझना होगा  यदि मान लिया जाये की दो खम्बो पर एक चालक तार बंधा हुआ है और वो चालक तार अपने भार के कारण दोनों खम्बो के बीच झूल रहा है इस प्रकार ला...

Vibration Damper in Transmission Line in Hindi

 Stock bridge damper अगर आप जानना चाहते है कि Transmission Line में  stock bridge damper or Vibration Damper क्या होता है /क्यों लगाया जाता है? तो आज आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अवश्य जान जायेगे Vibration Damper शिरोपरि लाइनों के चालक वायु वेग से प्रभावित होकर क्षैतिजऔर  ऊर्ध्वाधर दिशा में दोलन करने लगते हैं तथा  वायु भवर के कारण इनके दोलन का आयाम बढ़ जाता है जिससे चालक अन्य चालकों के अधिक निकट आ जाता है फलस्वरुप चालकों के मध्य  स्पार्किंग के कारण शार्ट सर्किट उत्पन्न हो सकती है   वायु  वेग के अधिक होने  से   चालको में दोलन आयाम अधिक हो जाता है  जिससे चालक इंसुलेटर तथा  सपोर्टिंग टावर से टूट जाते हैं दोलन आयामों को कम अथवा रोकने के लिए  संचरण लाइनों में टावर से लगभग 2- 3 मीटर तक की दूरी पर vibration damper का प्रयोग किया जाता है 30 से 50 cm लंबे  इस्पात के मोटे तारों के दोनो   सिरों पर  दो भार प्रयुक्त कर बनाए जाते हैं जिसके  मध्य भाग को एक clamp द्वारा शिरोपरि लाइनो  के चालको से जोड़ दि...

Solar panel क्या है,यह सोलर काम कैसे करता है?

Solar panel क्या है,जैसे की हमने AC वाले Post में जाना की फिजिक्स कहता है, की Energy को न तो Generate किया जा सकता है न ही Destroy किया जा सकता है इसे एक रूप से दूसरे रूप में convert किया जा सकता है, हमारा सोलर भी इसी पर वर्क करता है, वह कोई एनर्जी को उत्पन नहीं करता केवल सूरज की ऊर्जा को इलेक्ट्रिक ऊर्जा में बदलता है।  Solar Panel क्या है? सौर पैनल जिन्हें फोटोवोल्टिक सेलों के रूप में भी जाना जाता है ,सौर पैनल का प्रयोग एक बड़े फोटोवोल्टिक प्रणाली में एक घटक के रूप में वाणिज्यिक और आवासीय अनुप्रयोगों के लिए बिजली प्रदान करने के लिए किया जाता है। फोटोवोल्टिक सेलों  एक ऐसी डिवाइस है जो Sunlight को विद्युत धारा में कन्वर्ट करती है| सोलर पैनल सोलर एनर्जी को absorb करता है और Direct current यानि DC दिष्ट धारा में बदलती है. कैसे बना? History 1839 में, प्रकाश के संपर्क से विद्युत आवेश बनाने की कुछ सामग्रियों की क्षमता पहली बार अलेक्जेंड्रे-एडमंड बेकरेल ने देखी थी। हालांकि प्रीमियर सौर पैनल बहुत सरल इलेक्ट्रिक उपकरणों के लिए भी अक्षम थे, जिनका उपयोग उन्हें प्रकाश को मापने क...

सिंक्रोनस मोटर (synchronous motor) क्या है | Working

 सिंक्रोनस मोटर (synchronous motor) सिंक्रोनस जनरेटर के साथ-साथ सिंक्रोनस मोटर दोनों की तरह प्रयोग कर सकते है। एक एसी सिस्टम के डीसी सिस्टम की अपेक्षा बहुत फायदे हैं।इसलिए, एसी सिस्टम विशेष रूप से बिजली के उत्पादन, पारेषण और वितरण के लिए उपयोग की जाती है। What is the synchronous motor (सिंक्रोनस मोटर क्या है) जो मोटर यांत्रिक शक्ति को एसी विद्युत शक्ति में परिवर्तित करती है, उसे सिंक्रोनस जेनरेटर या अल्टरनेटर कहा जाता है । हालांकि, इसी मोटर को मोटर के रूप में भी संचालित किया जा सकता है, तो उसे सिंक्रोनस मोटर (synchronous motor) कहते है । एक तुल्यकालिक (Synchronous)  मोटर एक एसी मोटर है जिसका संचालन निम्न संबंधों के रखरखाव पर निर्भर करता है। construction of synchronous motor(सिंक्रोनस मोटर का निर्माण) एक छोटी समकालिक मोटर में, स्टेटर पर फील्डिंग वाइंडिंग को रखा जाता है, और आर्मेचर वाइंडिंग को रोटर पर रखा जाता है, जबकि बड़ी सिंक्रोनस मोटर (synchronous motor) के लिए फ़ील्ड वाइंडिंग को रोटर पर रखा जाता है, और आर्मेचर वाइंडिंग को स्टेटर पर रखा जाता है। Working of synchronous motor...

सोलर चार्ज कंट्रोलर क्या होता है? What is a solar charger controller ?

सोलर पैनल से आने वाले वोल्टेज और करंट को कंट्रोल करने के लिए जिस डिवाइस और सर्किट का इस्तेमाल करना है उस डिवाइस को सोलर चार्ज कंट्रोलर कहा जाता  है। यदि हम सोलर और बैटरी के बिच चार्ज कंट्रोलर का इस्तेमाल नहीं करे और सोलर के आउटपुट को बैटरी से कनेक्ट कर दे तो वो बैटरी को डैमेज कर देगा क्यू की सोलर का आउटपुट सोलर ऊर्जा पर आधारित होता है और सूरज की ऊर्जा हमेसा एक जैसी नहीं होती इस कारण से।  चार्ज कंट्रोलर के प्रकार:  PWM ( Pulse With Modulation) MPPT (Maximum Power Point Tracking) PWM चार्ज कंट्रोलर सस्ते होते हैं और गरम/शुष्क वातावरण के लिए सही होते हैं परन्तु इनका आउट्पुट MPPT चार्ज कंट्रोलर से कम होता है। यह छोटे सेटअप के लिए उपयुक्त होते हैं। MMPT चार्ज कंट्रोलर का आउटपुट २० -२५% ज़्यादा होता है अगर PWM कंट्रोलर से तुलना की जाए तो। MPPT चार्ज कंट्रोलर PWM से महंगे आते है। MPPT चार्ज कंट्रोलर ठण्ड में काफी उपयोगी साबित होते हैं ।