Skip to main content

विद्युतरोधी (Insulator) क्या होता है ? इंसुलेटर के प्रकार

 विद्युतरोधी (Insulator)

विद्युतरोधी (Insulator) वे पदार्थ होते हैं जो तुलनात्मक रूप से विद्युत धारा के प्रवाह का विरोध करते हैं या जिनमें से होकर समान स्थितियों में बहुत कम धारा प्रवाहित होती है। लकड़ी (सूखी हुई), बैकेलाइट, एस्बेस्टस, चीनी मिट्टी, कागज, पीवीसी आदि कुचालकों के कुछ उदाहरण हैं। वैद्युत प्रौद्योगिकी में जिस तरह सुचालकों, अर्धचालकों एवं अतिचालकों के विविध उपयोग हैं, उसी प्रकार कुचालकों के भी विविध प्रकार से उपयोग किये जाते हैं। ये सुचालक तारों के ऊपर चढ़ाये जाते हैं; विद्युत मशीनों के वाइंडिंग में तारों की परतों के बीच उपयोग किये जाते हैं; उच्च वोल्टता की लाइनों को खम्भों या तावरों से आश्रय देने (लटकाने/झुलाने) आदि विविध कामों में प्रयुक्त होते हैं।

विद्युतरोधी, (Insulator), types
Insulator

 इंसुलेटर के प्रकार 

  • निगड़ या पाश विद्युतरोधक (Shakle Insulator)
  • किली या धुरा विद्युतरोधक (Pin or Spindle Insulator)
  • निलम्बन विद्युतरोधक (Suspension Insulator)
  • विकृति विद्युतरोधक (Strain Insulator)

  • निगड़ या पाश विद्युतरोधक (Shakle Insulator)

Shackle Insulator
Shackle Insulator

shakle type insulator मुख्यतः 3 phase, 4- wire system या 440V तक की निम्न वोल्टेज वाली शिरोपरि लाइन में प्रयोग किये जाते है|insulator लाइनो के प्रारम्भिक शिरे अंतिम सिरे  या लाइनो के किसी भी कोण पर विचलन की अवस्थाओ में सरलता से प्रयोग किये जा सकते है| insulator के उच्च बिंदु पर बने खाचो में  चालक तार को 14.5 s.w.g(standard wire gauge) वाले तार द्वारा बांध दिए जाते है.

Shackle Insulator
Shackle Insulator

  • किली या धुरा विद्युतरोधक (Pin or Spindle Insulator)
    Insulator,Pin or Spindle type Insulator

इस प्रकार के insulator मुख्यतः 11kv वाले वितरण लाइनो में प्रयोग किये जाते है इस प्रकार के insulator में विद्युत रोधी पदार्थ एक इस्पात की कील से संयोजित रहता है इस्पात के किल को पोल  के  crass arm पर संयोजित किया जाता है पिन इंसुलेटर के ऊपरी सिरे पर बने खाचो में चालक को 14 S.W.G. तार से बांध दिया जाता हैपिन इंसुलेटर प्राय: पार्सिलीन का बना होता है। इस विद्युतरोधक के ऊपरी उभरे भाग में एक खाँचा (Groove) होता है।

निलम्बन विद्युतरोधक (Suspension Insulator)

इस प्रकार के इंसुलेटर प्रायः 33kv से अधिक उच्च वोल्टेज वाली संचरण लाइनों में प्रयोग किए जाते हैं यह इंसुलेटर विद्युत रोधक disk को एक दूसरे से जोड़कर बनाई जाती है suspension टाइप इंसुलेटर में प्रत्येक disk का अधिकतम वोल्टेज 11 kv तक सीमित होता है| विद्युत रोधक डिस्क की संख्या  संचरण लाइन की क्षमता के अनुसार होती है के अनुसार होती है सस्पेंशन टाइप इंसुलेटर का प्रयोग संचरण लाइनों की एक सीधी दिशा में होने पर करते हैं। 

Insulator, Suspension type Insulator:

विकृति विद्युतरोधक (Strain Insulator)
Strain or Tension Type ,Insulator

strain इंसुलेटर संचरण लाइनों के  कोणीय विचलन लाइनों  के प्रारंभिक बिंदु लाइनों के अंतिम बिंदु, रेलवे लाइनों के  क्रॉसिंग, हाईवे क्रॉसिंग नदियों इत्यादि स्थानों पर प्रयोग किया जाता है क्योंकि इन स्थानों पर  संचरण लाइनों में तनाव अधिक होते हैं जिससे इन स्थानों पर अधिक   तनाव क्षमता वाले strain इंसुलेटर का प्रयोग किया जाता है इन स्थानों पर लाइनों में sag का मान निम्न होना चाहिए इसलिए निम्नतम sag  वाले स्थानों पर strain इंसुलेटर का प्रयोग किया जाता है, तनाव को सहन करने हेतु  कई विद्युत रोधक disk एक दूसरे से  ऊर्ध्वाधर में संयोजित की जाती है  इन इंसुलेटर का प्रयोग  उच्च वोल्टेज वाली लाइनों, विद्युत  उपकेंद्रों के प्रारंभिक बिंदु   इत्यादि स्थानों पर किया जाता है। 

Strain or Tension Type,Insulator

Comments

Popular posts from this blog

वायर जॉइंट के Different प्रकार

 Different Types of Wire Joint Requirement:- किसी भी तार में जॉइंट बनाने की जरुरत क्यों पड़ती है किसी भी वायर में जॉइंट बनाने की जरुरत इसलिए पड़ती है ताकि किसी भी चालक तार की लम्बाई बढ़ाई जा सके और किसी चालक लाइन में से किसी अन्य लाइन को जॉइंट बनाकर उसे स्थाई रूप से जोड़ा जा सके जॉइंट ऐसा होना चाहिए की वह लाइन को अच्छे कनेक्ट तथा लाइन को पर्याप्त सुद्रढ़ता भी प्रदान कर सके,,इन जोइन्टो को विभिन्न प्रकार से तैयार किया जाता है यह चालक तार की मोटाई,जोड़ की किस्म,जॉइंट किस लाइन में लगाना है इत्यादि पर निर्भर करती है  ।   Different Types of  Joints:-ओवर हेड लाइन्स तथा घरेलु वायरिंग में मुख्यतः निम्न जोड़ प्रचलित है  Twisted Joint(ऐंठा हुआ जोड़) :- इस प्रकार के जॉइंट में तारो अथवा केबल के चालक सिरों को आपस में ऐंठ कर उनके अंतिम समापन सिरों को जोड़ की और मोड़ देते है इस प्रकार का जॉइंट ओवर हेड लाइन में खम्बो के ऊपर लगे इंसुलेटर पर लगाया जाता है इसे किसी लाइन के मध्य में नहीं लगाया जाता है इसे Pig Tail अथवा Rat-Tail Joint जॉइंट भी कहते है।    Married Joint(मै...

Stabilizer in Hindi स्टेबलाइजर की पूरी जानकारी हिंदी में

स्टेबलाइजर क्या होता है घर के लिए सही वोल्टेज स्टेबलाइजर आपने वोल्टेज स्टेबलाइजर के बारे में जरूर सुना होगा और आपके घर में stabilizer जरूर होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टेबलाइजर क्या होता है?(what is stabilizer ?) क्या आप जानते हैं कि स्टेबलाइजर का काम क्या है और स्टेबलाइजर कितने प्रकार के होता है? क्या आप जानते हैं कि स्टेबलाइजर कैसे काम करता है? यदि नहीं जानते हैं तो हमारा ये पोस्ट जरूर पढ़ें। इस पोस्ट में आज हम स्टेबलाइजर की पूरी जानकारी हिंदी(stabilizer in Hindi) में देने जा रहे हैं। स्टेबलाइजर एक ऐसी डिवाइस होती है जो कि Fix Value की वोल्टेज प्रदान करता है.हमारे घर में कुछ ऐसे उपकरण होते हैं जिन्हें कम से कम 240 V की सप्लाई की जरूरत होती है और कुछ कारणवश हमारे घर में अगर सप्लाई 240V से कम आती है तो वह उपकरण ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पाता इसीलिए उसके लिए स्टेबलाइजर की जरूरत पड़ती है. जो कि हमारे घर में आने वाली सप्लाई को 240V पर Fix कर के उपकरण को 240V की सप्लाई प्रदान करता है. स्टेबलाइजर का इस्तेमाल ज्यादातर रेफ्रिजरेटर  (फ्रिज) एयर कंडीशनर इत्यादि पर किया जाता ...

what is flip flop in hindi and type of flip flop

what is a flip flop (फ्लिप  फ्लॉप क्या है?) Flip flop यह एक प्रकार की सर्किट है, जसमे दो स्टेज (0 या 1) होता है. तथा इसका इस्तेमाल state information को स्टोर करने के लिए होता है।फिल्प-फ्लॉप एक sequential logic circuit है, जो एक Bit का data स्टोर करने के लिए सक्षम होता है। Flip flop का आउटपुट stable होता है।  और यह दो वैल्यू को ही carry करता है हाई वोल्टेज या लौ वोल्टेज जैसे की एक आउटपुट या तो 0 होगा या फिर 1 होगा। Flip flop यह बाइनरी स्टोरेज डिवाइस है जिसमे binary  bit 0 और 1 स्टोर क्र सकते है।  यह एक कंप्यूटर का सबसे छोटा स्टोरेज यूनिट होता है,यह एक  सिंगल bit का देता स्टोर करता है। एक्सटर्नल इनपुट की संख्या Flip flop के टाइप पर निर्भर  करती है। Flip flop को स्टेबल multi-vibrator  भी कहते है.इसको सबसे पहले जिसने बनया था उसका नाम william Eccels  और F.W.jordan  ने 1918 में विकसित किया था, Flip flop के दो आउटपुट होते है  Q  और  Q    जिसमे आउट एक दूसरे से विपरीत होते है जैसे की एक का ऑउटपु 0 तो दूसे का आउटपुट 1 होग...