Skip to main content

शेडेड पोल इंडक्शन मोटर Shaded Pole Induction Motor In Hindi

Ceneloctronics  द्वारा आपके लिए लाए गए एक और जानकारीपूर्ण Blog Post में आपका स्वागत है।आज में आप सबको Shaded Pole Induction Motor के बारे में बताने वाला हु। विशेष रूप से Shaded Pole Induction Motor क्या हैं,और हम उनका उपयोग कब करते हैं।

Shaded Pole Motor छोटी हैं, जो सिंगल फेज AC सप्लाई पर काम करती  हैं, शेडेड पोल मोटर ये एक सेल्फ स्टार्टिंग सिंगल फेज इंडक्शन मोटर है। इस प्रकार की मोटर के स्टेटर में सलियंट पोल होते है। सलियंट पोल पे फील्ड वाइंडिंग की जाती है। पोल को कॉपर की रिंग से शार्ट किया जाता है। और उसे सिंगल फेज AC सप्लाई से Excite किया जाता है।
शेडेड पोल इंडक्शन मोटर Shaded Pole Induction Motor In Hindi

Shaded Pole Motor:-यह मोटर single phase induction मोटर का ही एक अन्य रूप है। बिना shaded pole व्यवस्था के यह मोटर भी स्वत: प्रारम्भ नहीं हो सकता क्योकि तब यह भी एक सामान्य single phase induction motor ही होता है। shaded pole व्यवस्था कर दिए जाने पर इस मोटर में भी सूक्ष्म परिमाण का घूर्णी चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है जो, शून्य भार (बिना लोड के)पर मोटर को स्वत: प्रारम्भ करने के लिए पर्याप्त होता है।
इसमें मेईन वाइंडिंग और शेडेड पोल पे वाइंडिंग होती है। मेईन वाइंडिंग ट्रांसफार्मर के प्राइमरी और शेडेड वाइंडिंग सेकेंडरी की तरह काम करता है।
शेडेड पोल मोटर में स्टार्टिंग के लिए कपैसिटर का इस्तेमाल नहीं होता। शेडेड पोल के ऊपर शेडेड कोइल होती है।
शेडेड पोल मोटर एक ही डायरेक्शन में घूमती है। इसमें डायरेक्शन में बदलाव नहीं होता है। छोटे रेटिंग में मिलती है। पावर लोसिस ज्यादा है। पावर फैक्टर भी कम होता है।

संरचना Construction of shaded pole motor:-

यह मोटर shaded pole युक्त स्टेटर तथा पिंजर प्रारूपी रोटर से निर्मित होती है। इसके प्रत्येक पटलित ध्रुव core पर एक किनारे से लगभग 1/3 भाग पर एक खाँचा कटा होता है जो ध्रुव नाल या ध्रुव क्रोड के ऊपरी भाग को दो भागों में विभक्त करता है।

शेडेड पोल इंडक्शन मोटर Shaded Pole Induction Motor In Hindi

pole core के छोटे वाले हिस्से में ताँबे की एक मोटी पट्टी स्थित होती है, जो ताम्र छादन वलय (shading coil)  कहलाती है जैसा चित्र में प्रदर्शित है। ध्रुव पर स्थित इस खाँचे के उस ओर का भाग, जिस पर ताम्र shading coil स्थित होती है, ध्रुव का shaded part तथा शेष दूसरा भाग unshaded part कहलाता है।

शेडेड पोल इंडक्शन मोटर Shaded Pole Induction Motor In Hindi

 मोटर का मुख्य स्टेटर winding जो exciting winding कहलाता है, पूरे pole core पर होता है और इसका संयोजन ठीक वैसा ही होता है, जैसा अन्य single phase मोटरों के स्टेटर winding में होता है।

कार्यविधि (Working Method of shaded pole motor):-

 जब मोटर की उत्तेजन कुण्डली(exciting winding) को single फेज ac स्रोत में जोड़ा जाता है तो मोटर के pole के दोनों ही भाग फ्लक्स उत्पन्न करते हैं चूकि shaded भाग में स्थित shaded coil पर विधुत वाहक बल प्रेरित होने के कारण उत्पन्न प्रेरण धारा से प्राप्त होने वाला फ्लक्स, लेंज के नियमानुसार मुख्य फलस्स को प्रभावित करता है और परिणामी फ्लक्स की स्थिति उसी के अनुसार बदलती है, जैसा चित्र में प्रदर्शित है।

Main field winding से प्रवाहित विद्युत धारा के क्षण A (SIN WAVE में) में बढ़ती विद्यत धारा के कारण shaded coil पर प्रेरित धारा विपरित फ्लक्स उत्पन्न करती है, जिससे परिणामी फ्लक्स की स्थिति चित्र (a) की भाँति ध्रुव के दाहिनी ओर होती हैं,

 क्षण B में विद्युत धारा परिवर्तन नगण्य होने के कारण shaded coil  का फ्लक्स नगण्य होता है तथा परिणामी क्षेत्र चित्र (b) की भाति pole के केन्द्र पर तथा

 क्षण C में घटती विद्युत धारा के कारण shaded coil द्वारा उत्पन्न फ्लक्स  main winding द्वारा उत्पन्न फ्लक्स की दिशा में होने के कारण परिणामी फ्लक्स को चित्र (c) की भाँति स्थिति प्रदान करता है।
इस प्रकार shaded pole व्यवस्था में परिणामी फ्लक्स, unshaded भाग से shaded भाग की ओर घूमने लगता है; अर्थात् यहाँ घूर्णी चुम्बकीय क्षेत्र की उत्पत्ति हो जाती है। इस घूर्णी फ्लक्स (rotating flux) से प्रभावित होकर मोटर को प्रारम्भन बलाघर्ण प्राप्त होता है।

उपयोग :-

shaded pole motor का प्रयोग 
  • छोटे पंखो 
  • विधुत घड़ियों
  • मापन यंत्रो
  • फोटोकॉपी मशीन
  • रेफ्रिजरेटर 
  • एयर कंडिशनर
कम लागत के कारण रिले, प्रशंसक और अन्य छोटे उपकरण में विशेष रूप से किया जाता है |


Comments

Popular posts from this blog

वायर जॉइंट के Different प्रकार

 Different Types of Wire Joint Requirement:- किसी भी तार में जॉइंट बनाने की जरुरत क्यों पड़ती है किसी भी वायर में जॉइंट बनाने की जरुरत इसलिए पड़ती है ताकि किसी भी चालक तार की लम्बाई बढ़ाई जा सके और किसी चालक लाइन में से किसी अन्य लाइन को जॉइंट बनाकर उसे स्थाई रूप से जोड़ा जा सके जॉइंट ऐसा होना चाहिए की वह लाइन को अच्छे कनेक्ट तथा लाइन को पर्याप्त सुद्रढ़ता भी प्रदान कर सके,,इन जोइन्टो को विभिन्न प्रकार से तैयार किया जाता है यह चालक तार की मोटाई,जोड़ की किस्म,जॉइंट किस लाइन में लगाना है इत्यादि पर निर्भर करती है  ।   Different Types of  Joints:-ओवर हेड लाइन्स तथा घरेलु वायरिंग में मुख्यतः निम्न जोड़ प्रचलित है  Twisted Joint(ऐंठा हुआ जोड़) :- इस प्रकार के जॉइंट में तारो अथवा केबल के चालक सिरों को आपस में ऐंठ कर उनके अंतिम समापन सिरों को जोड़ की और मोड़ देते है इस प्रकार का जॉइंट ओवर हेड लाइन में खम्बो के ऊपर लगे इंसुलेटर पर लगाया जाता है इसे किसी लाइन के मध्य में नहीं लगाया जाता है इसे Pig Tail अथवा Rat-Tail Joint जॉइंट भी कहते है।    Married Joint(मै...

Stabilizer in Hindi स्टेबलाइजर की पूरी जानकारी हिंदी में

स्टेबलाइजर क्या होता है घर के लिए सही वोल्टेज स्टेबलाइजर आपने वोल्टेज स्टेबलाइजर के बारे में जरूर सुना होगा और आपके घर में stabilizer जरूर होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टेबलाइजर क्या होता है?(what is stabilizer ?) क्या आप जानते हैं कि स्टेबलाइजर का काम क्या है और स्टेबलाइजर कितने प्रकार के होता है? क्या आप जानते हैं कि स्टेबलाइजर कैसे काम करता है? यदि नहीं जानते हैं तो हमारा ये पोस्ट जरूर पढ़ें। इस पोस्ट में आज हम स्टेबलाइजर की पूरी जानकारी हिंदी(stabilizer in Hindi) में देने जा रहे हैं। स्टेबलाइजर एक ऐसी डिवाइस होती है जो कि Fix Value की वोल्टेज प्रदान करता है.हमारे घर में कुछ ऐसे उपकरण होते हैं जिन्हें कम से कम 240 V की सप्लाई की जरूरत होती है और कुछ कारणवश हमारे घर में अगर सप्लाई 240V से कम आती है तो वह उपकरण ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पाता इसीलिए उसके लिए स्टेबलाइजर की जरूरत पड़ती है. जो कि हमारे घर में आने वाली सप्लाई को 240V पर Fix कर के उपकरण को 240V की सप्लाई प्रदान करता है. स्टेबलाइजर का इस्तेमाल ज्यादातर रेफ्रिजरेटर  (फ्रिज) एयर कंडीशनर इत्यादि पर किया जाता ...

what is flip flop in hindi and type of flip flop

what is a flip flop (फ्लिप  फ्लॉप क्या है?) Flip flop यह एक प्रकार की सर्किट है, जसमे दो स्टेज (0 या 1) होता है. तथा इसका इस्तेमाल state information को स्टोर करने के लिए होता है।फिल्प-फ्लॉप एक sequential logic circuit है, जो एक Bit का data स्टोर करने के लिए सक्षम होता है। Flip flop का आउटपुट stable होता है।  और यह दो वैल्यू को ही carry करता है हाई वोल्टेज या लौ वोल्टेज जैसे की एक आउटपुट या तो 0 होगा या फिर 1 होगा। Flip flop यह बाइनरी स्टोरेज डिवाइस है जिसमे binary  bit 0 और 1 स्टोर क्र सकते है।  यह एक कंप्यूटर का सबसे छोटा स्टोरेज यूनिट होता है,यह एक  सिंगल bit का देता स्टोर करता है। एक्सटर्नल इनपुट की संख्या Flip flop के टाइप पर निर्भर  करती है। Flip flop को स्टेबल multi-vibrator  भी कहते है.इसको सबसे पहले जिसने बनया था उसका नाम william Eccels  और F.W.jordan  ने 1918 में विकसित किया था, Flip flop के दो आउटपुट होते है  Q  और  Q    जिसमे आउट एक दूसरे से विपरीत होते है जैसे की एक का ऑउटपु 0 तो दूसे का आउटपुट 1 होग...