Skip to main content

Earthing करने के लिए सामान

Earthing करने के लिए सामान

अर्थिंग करने के लिए हमें काफी सामान की जरूरत पड़ती है लेकिन सबसे ज्यादा हमें तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी जिसके नाम नीचे दिए गए हैं.
Earth Continuity Conductor
Earthing Lead
Earth Electrode
अर्थिंग करने के लिए Earth Continuity Conductor वायर का इस्तेमाल जो आप करेंगे उसका प्रतिरोध 1Ω से ज्यादा नहीं होना चाहिए. अर्थिंग के लिए हमेशा कॉपर की तार का इस्तेमाल किया जाता है.अर्थिंग के लिए जो भी था आप इस्तेमाल करो उस का साइज कम से कम 6mm होना चाहिए.
अर्थिंग वायर को अर्थिंग प्लेट से जोड़ने के लिए हम Earthing Lead का इस्तेमाल करते हैं यह भी कॉपर की होनी चाहिए जैसा की ऊपर फोटो में दिखाया गया है. ज्यादा सुरक्षा के लिए आप दो अर्थिंग वायर का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आपको Earthing Lead और अर्थिंग प्लेट भी दो लगानी होगी. और अर्थ इनका आपको Loop बनाना होगा. पहली अर्थिंग प्लेट से आप पर उठाकर उपकरण पर लेकर जाओगे और उसी उपकरण पर दूसरी तार लगाकर वापस नीचे अर्थिंग प्लेट से छोड़ोगे जिससे कि आपका उपकरण और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा. दो अर्थिंग वायर का इस्तेमाल आप ज्यादा बड़े उपकरण के लिए करेंगे.
Earthing Electrode हमेशा कॉपर और लोहे की इस्तेमाल की जाती है लेकिन ज्यादा सुरक्षा के लिए कॉपर की ही इस्तेमाल की जाती है. अर्थिंग प्लेट को नमी वाली जगह पर लगाना चाहिए बाकी अर्थिंग ज्यादा अच्छी तरह से हो सके.

घर पर पाइप से Earthing Kaise कैसे

. सबसे पहले नमी वाली जगह देख कर वहां पर एक गड्ढा खोदने गड्ढा 30 से.मी. × 30 से.मी. आकार का 4.75 मीटर  गहरा होना चाहिए . आप GI पाइप का इस्तेमाल करें . इस पाइप की लंबाई 2 मीटर तथा 38 मि.मी. व्यास होना चाहिए. और इस GI पाइप के बिच बीच में 12 मि.मी के  छेद करेंगे. यह पाइप नीचे से तिरछा कटा हुआ होना चाहिए .

2.इसके बाद GI पाइप को अर्थ इलैक्ट्रोड की पाइप के साथ में Reducing Socket दोबारा जोड़ना है.GI पाइप को हम भूमि के अंदर नमी रखने के लिए इस्तेमाल करेंगे. अब इन दोनों पाइप को गड्ढे में लगा दीजिए. Funnel जली से ढक दें ताकि इसके अंदर मिट्टी ना जा सके.

3. इस पाइप के अंदर आपको एक छेद करना है और उसके अंदर आपको 1 Net Bolt व वाशर लगाना है जिससे हम अपने अर्थिंग की तार को जोड़ेंगे. और अर्थिंग वायर को इस नट बोल्ट व वाशर की मदद से अच्छी तरह से पाइप के साथ में जोड़ दें ताकि यह ढीला ना रहे.

4. फिर आपको गड्ढे के अंदर नमक और कोयला डालना है. आप को नमक और कोयला कम से कम 10 – 10 किलो के करीब डालना है. और आप को एक साथ नमक या एक साथ कोयला नहीं डालना है पहले आप को थोड़ा नमक फिर उसके ऊपर थोड़ा कोयला और फिर से नमक और फिर से कोयला ऐसे करके आपको परत बनानी है बाकी कोयला और नमक आपस में मिल सके.

5. आधा नमक और कोयला डालने के बाद में आपको इसके ऊपर हल्का हल्का पानी डालना है ताकि नमक और कोयला अच्छे से जम जाए.

6. और फिर से नमक और कोयला डालना शुरु कर दें जैसे पहले परत के ऊपर परत बनाई थी वैसे ही . और सारा नमक और कोयला डालने के बाद में फिर से पानी का छिड़काव करते.

7. और फिर गड्ढे में मिट्टी भर दे. लेकिन जो हमारी अर्थिंग की तार है उसे आप एक अलग पतले प्लास्टिक के पाइप की मदद से बाहर निकाल ले . ताकि मिट्टी का असर हमारी अर्थिंग वायर के ऊपर ना हो.

8. अर्थ इलैक्ट्रोड की पाइप  को थोड़ा सा बाहर रख कर .उसमें पानी डालें और उसे पूरा भर दें और फिर उसके चारों तरफ ईटें लगा कर सीमेंट कंक्रीट से पक्का कर दें और ताकि उसके ऊपर ढक्कन लगाया जा सके. और यह पाइप पानी का भरने के बाद में इस गड्ढे को ढक दे.

9. अब अगले दिन आप इससे अपनी अर्थिंग वायर का कनेक्शन कर सकते हैं यह कनेक्शन करने के लिए तैयार है. इसे चेक करने के लिए आप किसी बल्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे कि आप एक तार फेज वायर में लगा दें और दूसरा तार अर्थिंग पर लगा कर चेक कर सकते हैं.

सावधानियाँ
गड्ढे में नमी के अनुसार पाइप को लगाना चाहिए.
पाइप की लंबाई और मोटाई बिजली के नियम के अनुसार होनी चाहिए.
पाइप के नीचे वाले हिस्से को तिरछा होना चाहिए.
और पाइप के बीच में कुछ छेद होने चाहिए ताकि जब हम पाइप में पानी डालें तो वह पानी अच्छी तरह से चारों तरफ नमी बनाए.
पाइप के साथ में जो भी तार आप जोड़े उसका कनेक्शन अच्छे से कसा हुआ होना चाहिए.

प्लेट अर्थिंग (Plate Earthing)

1.जमीन में 3 मीटर से अधिक गहरा गड्डा खोदो जिसकी चौड़ाई 90 से.मी. × 90 से.मी. हो।
2.अर्थ इलैक्ट्रोड (Earth Electrode) के लिए एक कॉपर की प्लेट जिसका साइज 60 से.मी. × 60 से.मी. × 3.18 मि.मी या जी.आई. की प्लेट जिसका साइज 60 से.मी × 60 से.मी × 35 मि.मी. हो।
3.प्लेट के बीचे में छेद करो।
4.तार के टुकडे़ को जिसको Earthing Lead कहते हैं, नट-वोल्ट से प्लेट के साथ कस दो ।
5.अब प्लेट को गड्डे की सतह में वर्टिकली (Vertically) रख दो ।
6.प्लेट के चारों ओर 15 से.मी. मोटी तह नमक व कोयले की एक – दूसरे के बाद लगाओ जब तक प्लेट ढक न जाये।
7.Earthing Lead को 12-5 मि.मी. व्यास पाइप के अन्दर से निकालो।
8.एक 19 मि.मी. व्यास का पाइप प्लेट की सतह तक ले जाओं।
9.एक कीप (Funnel) को 19 मि.मी. व्यास पाइप के ऊपरी सतह पर लगाओ।
10.गड्डे को कास्ट-आयरन के ढक्कन (Cover) से बन्द कर दो ।

इस पोस्ट में आपको अर्थिंग की परिभाषा,बिजली अर्थिंग,अर्थिंग बनाने के तरीके,अर्थिंग गड्ढे,प्लेट अर्थिंग आरेख,अर्थिंग किसे कहते है,अर्थिंग प्रणाली,Earthing System In Hindi के बारे में पूरी जानकारी दी है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल है तो नीचे कमेंट करके पूछो 

Comments

Popular posts from this blog

वायर जॉइंट के Different प्रकार

 Different Types of Wire Joint Requirement:- किसी भी तार में जॉइंट बनाने की जरुरत क्यों पड़ती है किसी भी वायर में जॉइंट बनाने की जरुरत इसलिए पड़ती है ताकि किसी भी चालक तार की लम्बाई बढ़ाई जा सके और किसी चालक लाइन में से किसी अन्य लाइन को जॉइंट बनाकर उसे स्थाई रूप से जोड़ा जा सके जॉइंट ऐसा होना चाहिए की वह लाइन को अच्छे कनेक्ट तथा लाइन को पर्याप्त सुद्रढ़ता भी प्रदान कर सके,,इन जोइन्टो को विभिन्न प्रकार से तैयार किया जाता है यह चालक तार की मोटाई,जोड़ की किस्म,जॉइंट किस लाइन में लगाना है इत्यादि पर निर्भर करती है  ।   Different Types of  Joints:-ओवर हेड लाइन्स तथा घरेलु वायरिंग में मुख्यतः निम्न जोड़ प्रचलित है  Twisted Joint(ऐंठा हुआ जोड़) :- इस प्रकार के जॉइंट में तारो अथवा केबल के चालक सिरों को आपस में ऐंठ कर उनके अंतिम समापन सिरों को जोड़ की और मोड़ देते है इस प्रकार का जॉइंट ओवर हेड लाइन में खम्बो के ऊपर लगे इंसुलेटर पर लगाया जाता है इसे किसी लाइन के मध्य में नहीं लगाया जाता है इसे Pig Tail अथवा Rat-Tail Joint जॉइंट भी कहते है।    Married Joint(मै...

Stabilizer in Hindi स्टेबलाइजर की पूरी जानकारी हिंदी में

स्टेबलाइजर क्या होता है घर के लिए सही वोल्टेज स्टेबलाइजर आपने वोल्टेज स्टेबलाइजर के बारे में जरूर सुना होगा और आपके घर में stabilizer जरूर होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टेबलाइजर क्या होता है?(what is stabilizer ?) क्या आप जानते हैं कि स्टेबलाइजर का काम क्या है और स्टेबलाइजर कितने प्रकार के होता है? क्या आप जानते हैं कि स्टेबलाइजर कैसे काम करता है? यदि नहीं जानते हैं तो हमारा ये पोस्ट जरूर पढ़ें। इस पोस्ट में आज हम स्टेबलाइजर की पूरी जानकारी हिंदी(stabilizer in Hindi) में देने जा रहे हैं। स्टेबलाइजर एक ऐसी डिवाइस होती है जो कि Fix Value की वोल्टेज प्रदान करता है.हमारे घर में कुछ ऐसे उपकरण होते हैं जिन्हें कम से कम 240 V की सप्लाई की जरूरत होती है और कुछ कारणवश हमारे घर में अगर सप्लाई 240V से कम आती है तो वह उपकरण ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पाता इसीलिए उसके लिए स्टेबलाइजर की जरूरत पड़ती है. जो कि हमारे घर में आने वाली सप्लाई को 240V पर Fix कर के उपकरण को 240V की सप्लाई प्रदान करता है. स्टेबलाइजर का इस्तेमाल ज्यादातर रेफ्रिजरेटर  (फ्रिज) एयर कंडीशनर इत्यादि पर किया जाता ...

what is flip flop in hindi and type of flip flop

what is a flip flop (फ्लिप  फ्लॉप क्या है?) Flip flop यह एक प्रकार की सर्किट है, जसमे दो स्टेज (0 या 1) होता है. तथा इसका इस्तेमाल state information को स्टोर करने के लिए होता है।फिल्प-फ्लॉप एक sequential logic circuit है, जो एक Bit का data स्टोर करने के लिए सक्षम होता है। Flip flop का आउटपुट stable होता है।  और यह दो वैल्यू को ही carry करता है हाई वोल्टेज या लौ वोल्टेज जैसे की एक आउटपुट या तो 0 होगा या फिर 1 होगा। Flip flop यह बाइनरी स्टोरेज डिवाइस है जिसमे binary  bit 0 और 1 स्टोर क्र सकते है।  यह एक कंप्यूटर का सबसे छोटा स्टोरेज यूनिट होता है,यह एक  सिंगल bit का देता स्टोर करता है। एक्सटर्नल इनपुट की संख्या Flip flop के टाइप पर निर्भर  करती है। Flip flop को स्टेबल multi-vibrator  भी कहते है.इसको सबसे पहले जिसने बनया था उसका नाम william Eccels  और F.W.jordan  ने 1918 में विकसित किया था, Flip flop के दो आउटपुट होते है  Q  और  Q    जिसमे आउट एक दूसरे से विपरीत होते है जैसे की एक का ऑउटपु 0 तो दूसे का आउटपुट 1 होग...