Skip to main content

Why Transformer Rated In kVA Not in kW in Hindi?

ट्रांसफार्मर की  रेटिंग KVA में क्यों होती है KW में क्यों नहीं
ट्रांसफार्मर एक AC डिवाइस है जिसका इस्तेमाल वोल्टेज और करंट को कम या ज्यादा करने के लिए किया जाता है. इसलिए इसका इस्तेमाल हर जगह किया जाता है छोटे से छोटे उपकरण और बड़े पावर स्टेशन में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. ट्रांसफार्मर की रेटिंग KVA क्यों होती है.और KW में क्यों नहीं. जाने से पहले आपको पता होना चाहिए कि KVA और KW क्या होता है.
असल में ट्रांसफार्मर की पावर रेटिंग VA में बताई जाती है. इसमें K को किलो के लिए लगाया जाता है. जैसे कि किसी वस्तु का भार ग्राम में बताया जाता है. लेकिन अगर वह वस्तु 1 किलो से ज्यादा भारी हो तो उसे किलोग्राम में बताया जाता है. इसी प्रकार ट्रांसफार्मर की रेटिंग को VA में बताया जाता है.
FIG.1


VA = Voltage X Current (Ampere)
W = Voltage X Current (Ampere) X cos θ (Power Factor)
Fig.2

Watt में Power Factor) आता है जोकि निर्भर करता है ट्रांसफार्मर से जुड़े Load के ऊपर.जैसा लोड होगा वैसा ही पावर फैक्टर होगा.

लोड तीन प्रकार के होते हैं। 


1.Resistive (Unity Power Factor)
Fig.3
2.Inductive (Lagging Power Factor)
Fig.4
3.Capacitive (Leading Power Factor)
Fig.5
जब किसी कंपनी द्वारा ट्रांसफार्मर को बनाया जाता है तो उन्हें नहीं पता होता कि इस ट्रांसफार्मर पर किस प्रकार का लोड लगाया जाएगा .क्योंकि ऊपर बताए गए सभी लोड का पावर फैक्टर अलग-अलग होता है. उन्हें सिर्फ ट्रांसफार्मर की आउटपुट वोल्टेज और करंट का पता होता है. इसीलिए ट्रांसफार्मर की पावर रेटिंग VA में बताई जाती है.
Fig.6
इसके अलावा एक और भी कारण होता है. आपको पता ही होगा कि ट्रांसफार्मर में दो प्रकार के Losses होते हैं.

1.Iron Loss (Core Loss) – यह लो ट्रांसफार्मर की कोर के अंदर होता है. यह यह Loss ट्रांसफार्मर में से Follow होने वाली वोल्टेज पर निर्भर करता है. लेकिन ट्रांसफार्मर का इनपुट और आउटपुट वोल्टेज Fix होता है इसीलिए इसमें Core Loss भी Fix होता है.
Fig.7


2. Copper Loss – जो कॉपर लॉस होता है वह ट्रांसफार्मर की वाइंडिंग में होता है. ट्रांसफार्मर की वाइंडिंग में से जो करंट Follow होता है.उस करंट की वजह से Heat बनती है. उस Heat को ही हम कोपर लॉस बोलते हैं.तो जो यह कोपर लॉस है वह पूरी तरह करेंट पर निर्भर करता है.
Fig.8

तो जो ट्रांसफार्मर के दोनों Loss हैं वह Voltage और करंट पर निर्भर करते हैं . इसीलिए ट्रांसफार्मर का रेटिंग VA में होता है.
यदि आप ये पोस्ट पसंद आई हो और मदद रूप रही हो तो कृपया टिप्पणी(comment) करें यदि आपके पास पोस्ट से शब्दित सुझाव हो या इसके बारे में कोई प्रश्न हो और यदि किसी को हिंदी में  इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल के बारे  में सीखना की इच्छा  हो तो इस  पोस्ट को share करें।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

वायर जॉइंट के Different प्रकार

 Different Types of Wire Joint Requirement:- किसी भी तार में जॉइंट बनाने की जरुरत क्यों पड़ती है किसी भी वायर में जॉइंट बनाने की जरुरत इसलिए पड़ती है ताकि किसी भी चालक तार की लम्बाई बढ़ाई जा सके और किसी चालक लाइन में से किसी अन्य लाइन को जॉइंट बनाकर उसे स्थाई रूप से जोड़ा जा सके जॉइंट ऐसा होना चाहिए की वह लाइन को अच्छे कनेक्ट तथा लाइन को पर्याप्त सुद्रढ़ता भी प्रदान कर सके,,इन जोइन्टो को विभिन्न प्रकार से तैयार किया जाता है यह चालक तार की मोटाई,जोड़ की किस्म,जॉइंट किस लाइन में लगाना है इत्यादि पर निर्भर करती है  ।   Different Types of  Joints:-ओवर हेड लाइन्स तथा घरेलु वायरिंग में मुख्यतः निम्न जोड़ प्रचलित है  Twisted Joint(ऐंठा हुआ जोड़) :- इस प्रकार के जॉइंट में तारो अथवा केबल के चालक सिरों को आपस में ऐंठ कर उनके अंतिम समापन सिरों को जोड़ की और मोड़ देते है इस प्रकार का जॉइंट ओवर हेड लाइन में खम्बो के ऊपर लगे इंसुलेटर पर लगाया जाता है इसे किसी लाइन के मध्य में नहीं लगाया जाता है इसे Pig Tail अथवा Rat-Tail Joint जॉइंट भी कहते है।    Married Joint(मै...

Stabilizer in Hindi स्टेबलाइजर की पूरी जानकारी हिंदी में

स्टेबलाइजर क्या होता है घर के लिए सही वोल्टेज स्टेबलाइजर आपने वोल्टेज स्टेबलाइजर के बारे में जरूर सुना होगा और आपके घर में stabilizer जरूर होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टेबलाइजर क्या होता है?(what is stabilizer ?) क्या आप जानते हैं कि स्टेबलाइजर का काम क्या है और स्टेबलाइजर कितने प्रकार के होता है? क्या आप जानते हैं कि स्टेबलाइजर कैसे काम करता है? यदि नहीं जानते हैं तो हमारा ये पोस्ट जरूर पढ़ें। इस पोस्ट में आज हम स्टेबलाइजर की पूरी जानकारी हिंदी(stabilizer in Hindi) में देने जा रहे हैं। स्टेबलाइजर एक ऐसी डिवाइस होती है जो कि Fix Value की वोल्टेज प्रदान करता है.हमारे घर में कुछ ऐसे उपकरण होते हैं जिन्हें कम से कम 240 V की सप्लाई की जरूरत होती है और कुछ कारणवश हमारे घर में अगर सप्लाई 240V से कम आती है तो वह उपकरण ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पाता इसीलिए उसके लिए स्टेबलाइजर की जरूरत पड़ती है. जो कि हमारे घर में आने वाली सप्लाई को 240V पर Fix कर के उपकरण को 240V की सप्लाई प्रदान करता है. स्टेबलाइजर का इस्तेमाल ज्यादातर रेफ्रिजरेटर  (फ्रिज) एयर कंडीशनर इत्यादि पर किया जाता ...

what is flip flop in hindi and type of flip flop

what is a flip flop (फ्लिप  फ्लॉप क्या है?) Flip flop यह एक प्रकार की सर्किट है, जसमे दो स्टेज (0 या 1) होता है. तथा इसका इस्तेमाल state information को स्टोर करने के लिए होता है।फिल्प-फ्लॉप एक sequential logic circuit है, जो एक Bit का data स्टोर करने के लिए सक्षम होता है। Flip flop का आउटपुट stable होता है।  और यह दो वैल्यू को ही carry करता है हाई वोल्टेज या लौ वोल्टेज जैसे की एक आउटपुट या तो 0 होगा या फिर 1 होगा। Flip flop यह बाइनरी स्टोरेज डिवाइस है जिसमे binary  bit 0 और 1 स्टोर क्र सकते है।  यह एक कंप्यूटर का सबसे छोटा स्टोरेज यूनिट होता है,यह एक  सिंगल bit का देता स्टोर करता है। एक्सटर्नल इनपुट की संख्या Flip flop के टाइप पर निर्भर  करती है। Flip flop को स्टेबल multi-vibrator  भी कहते है.इसको सबसे पहले जिसने बनया था उसका नाम william Eccels  और F.W.jordan  ने 1918 में विकसित किया था, Flip flop के दो आउटपुट होते है  Q  और  Q    जिसमे आउट एक दूसरे से विपरीत होते है जैसे की एक का ऑउटपु 0 तो दूसे का आउटपुट 1 होग...